छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CG Election : धर्मगुरु बालदास भाजपा में होंगे शामिल, समर्थकों को भी दिलाएंगे सदस्यता

रायपुर– विधानसभा चुनाव से पहले छग की राजनीति में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। एक तरफ भाजपा के केंद्रीय नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस से हताश होकर कुछ मंत्री पार्टी से किनारा करते हुए भाजपा में शामिल हो रहे है। इसी बीच खबरों की माने तो गुरू बालदास के फैसले से कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि सतनामी समाज के गुरू बालदास बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।


कांग्रेस में कब हुए थे शामिल…
भंडारपुरी के सतनामी समाज के गुरु बालदास साहेब और उनके बेटे सुखवंत साहेब 2018 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उस वक्त उन्होंने कहा था कि, भाजपा ने सिर्फ सरकार बनाने के लिए सतनामी समाज का उपयोग किया था। सरकार बनाने के बाद सतनामी समाज और एससी विधायकों का सम्मान नहीं किया।


SC सीटों पर अच्छी पकड़…
जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सतनामी समाज के गुरू बालदास बीजेपी में शामिल होंगे। दरअसल, गुरू बालदास साहेब SC सीटों पर अच्छी पकड़ रखते हैं। वहीं भाजपा भी आदिवासियों और किसानों को साधने की कोशिश में लगी हुई है। ऐसे में उनकी एंट्री भाजपा के लिए बेहतर साबित हो सकती है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button