छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

निलंबित IAS रानू साहू की मुश्किलें बढ़ीं, DMF घोटाले में ED ने 22 तक लिया रिमांड पर

रायपुर। कोयला घोटाले में पहले से जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है । अब उन्हें डीएमएफ घोटाले में भी पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिमांड पर लिया है। कोर्ट ने गुरुवार को रानू साहू को 22 अक्टूबर तक ईडी रिमांड पर भेजने का निर्णय सुनाया। ईडी को हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उनसे पूछताछ की अनुमति दी गई है।

इसके अलावा, कोर्ट ने रानू साहू के स्वजनों को एक दिन छोड़कर उनसे मिलने की अनुमति भी दी है। बतादें कि रानू को बुधवार जेल से अदालत लाया जाना था, लेकिन हायपरटेंशन के चलते वे नहीं पहुंच सकी। रानू की गिरफ्तारी गुरुवार तक के लिए टल गई थी।

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

हसदेव के परसा कोल ब्लाक में मचा बवाल , ग्रामीणों और पुलिस के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button