छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

RAIPUR : हॉलिडे बुकिंग के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाली महिला समेत दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में हॉलिडे बुकिंग के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाली महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पैसे लेकर यात्रियों की बुकिंग न करते हुए रकम को हड़प कर आरोपियों द्वारा ठगी को अंजाम दिया गया था।

मामले में एम.आई.जी. 45 सेक्टर 4 दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी प्रार्थी रितेश सोनी ने न्यू राजेन्द्र नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज करावाते हुए पुलिस को बताया था कि उसका स्वयं का एक्रॉस ओसियन हॉलिडे के नाम से स्पार्क प्लाजा के प्रथम तल पर ट्रेवल्स एजेंसी का कार्यालय है। प्रार्थी भारत देश एवं अन्य देशो में यात्रा करने वाले लोगो के लिये रूकने एवं घूमने की व्यवस्थाओ का कार्य करता है। जिसके कारण प्रार्थी का इस काम से जुड़े देश एवं विदेश में ट्रेवल एजेंटो सें संपर्क है।

प्रार्थी द्वारा दिल्ली स्थित युग हालीडे के संचालक कंचन कश्यप एवं अनिल शर्मा के साथ नेपाल, सिंगापुर एवं कश्मीर जाने वाले यात्रियों के लिये विभिन्न दिनांको में बुकिंग कर कुल 3 लाक उनतालीस हजार नौ सौ रूपए कंचन कश्यप एवं अनिल शर्मा के बताये अनुसार ऑनलाईन नेट बैकिंग के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजा था लेकिन उनके द्वारा उक्त राशि से यात्रियों की बुकिंग न करते हुए बुकिंग की रकम को हड़प कर प्रार्थी के साथ ठगी की गई है। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपियो को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

गिरफ्तार आरोपी

अनिल शर्मा पिता देवीदत्त शर्मा उम्र 41 साल निवासी फ्लैट 25 थर्ड फ्लोर गली नंबर 03 ए वीरेन्द्र नगर जनकपुरी बी 01 पश्चिम थाना हरिनगर दिल्लीं।

कंचन कश्यप पिता ओमप्रकाश कश्यप उम्र 28 साल निवासी 98 बी अनुपनगर मुख्य मार्ग जीवन पार्क डी.के मोहन गार्डन पश्चिम थाना वृन्दावन दिल्ली

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button