छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

अरपा नदी में डूबने से 11 साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

बिलासपुर। अरपा नदी में नहाते समय डूबने से एक बालक गहरे पानी में समा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मंगलवार को 11 साल का बालक नहाते समय नदी में नारियल बहते देखकर कर लेने के लिए गहराई में चला गया, जहां अचानक गड्‌ढे में डूब गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा तैयबा चौक के पास रहने वाला मोहम्मद सलीम का 11 वर्षीय बेटा मोहम्मद अयान अंबेडकर स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। मंगलवार की सुबह वह अपने एक दोस्त के साथ घूमते हुए प्रताप चौक होते हुए अरपा नदी के पास पहुंच गया। यहां नदी में दोनों बच्चे नहा रहे थे। नहाते समय अयान को नदी में नारियल बहते दिखा, जिसे लेने के लिए वह नदी के बहाव में चला गया। आगे जाने के बाद अचानक 10-12 फीट के गड्‌ढे में वह डूब गया। उसके दोस्त ने इस घटना की जानकारी वहां मौजूद लोगों को दी।

सूचना के बाद अयान के परिजन भी वहां पहुंच गए। तब तक वहां एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। दोबारा उसी जगह पर बच्चे की तलाश की गई, तब जाकर अयान गहराई में मिला। अयान बेहोश था और उसके पेट में पानी भर गया था। उसकी सांसे हल्की चल रही थी। उसे तत्काल सिम्स पहुंचाया गया, जहां कुछ देर तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस की समझाईश के बाद मामला शांत हुआ।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button