छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Chhattisgarh Crime : पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, संदिग्ध परिस्थियों में घर में मिला लाश

Chhattisgarh Crime : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा इलाके के मुक्ता में अज्ञात शख्स ने पति और पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। घटना मंगलवार देर रात को हुई। गांव के रहने वाले मगन गबेल और उसकी पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थियों में घर में मिला है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि इसकी खबर सबसे पहले मृतक के भतीजे को लगी। वह आज सुबह उनके घर गया हुआ था लेकिन बाहर कोई नहीं था। जब उसने आवाज लगाईं तो भी कोई बाहर नहीं आया। उसने जब खिड़की से अंदर झांका तो पैरों तले जमीन खिसक गई। दम्पति का शव लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। आस-पास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

रायगढ़ में बीती रात से भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जल भराव , कलेक्टर ने की अपील

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button