छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

अनुपूरक बजट ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में पांच नए हार्टिकल्चर और तीन एग्रीकल्चर कॉलेज खुलेंगे, 5 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पांच नए हार्टिकल्चर और तीन एग्रीकल्चर कॉलेज खुलेंगे। इसके अलावा 5 नए पॉलीटेक्नीक और 6 आईटीआई की स्थापना की जाएगी। इसके लिए अनुपूरक बजट में प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही करीब 5170 नई भर्तियों का भी प्रस्ताव लाया गया है।
सीएम भूपेश बघेल ने विशेष सत्र के दूसरे दिन 4337 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। इससे पहले 2904 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट आया था। इन दोनों को मुख्य बजट से मिला दें तो अब आकार 1.11 लाख करोड़ हो जाएगा। सीएम बघेल ने अनुपूरक बजट में कोतवा, सीतापुर, चिरमिरी, रामानुजगंज और चपका में हार्टिकल्चर कॉलेज खोलने के प्रावधान की जानकारी दी। इसी तरह प्रतापपुर, शंकरगढ़ और पखांजूर में एग्रीकल्चर कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
इसके अलावा चिरमिरी, बगीचा, मरवाही, थान खम्हरिया और पथरिया में पॉलीटेक्नीक व सामरी, धनोरा, बिहारपुर, शिवनंदनपुर, छोटे डोंगर और तोरला में आईटीआई शुरू किया जाएगा। 15 नए शासकीय कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय खोले जाएंगे। इनमें से 7 लोहांडीगुड़ा, नांदघाट, दाढ़ी, देवरबीजा, सक्ती, बाजार अतरिया, जालबांधा आदि सामान्य क्षेत्र में और 8 घोटिया, रघुनाथनगर, रनहत, धनोरा, कुटरू, छोटे डोंगर, धौरपुर और पाेड़ी बचरा आदि आदिवासी क्षेत्रों में खोले जाएंगे।

पांच नए जिलों में नवीन उप संचालक कृषि कार्यालय की स्थापना। इसके लिए 165 पदों का सृजन ।
पांच नए जिलों में नवीन उप संचालक उद्यानिकी कार्यालय का स्थापना। इसके लिए 145 पदों का सृजन।
शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर कॉलेज दुर्ग में सहायक प्राध्यापक के 40 पदों का सृजन।
माना में 30 बिस्तर का 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन। 66 पदों का सृजन।
30 बिस्तर अस्पताल साजा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन। 37 पदों का सृजन।
छुईखदान में 50 बिस्तर अस्पताल। 21 पदों का सृजन।
कोंटा में 50 बिस्तर अस्पताल के लिए 21 पदों का सृजन।
छिंदगढ़ के 30 बिस्तर अस्पताल का 50 बिस्तर में उन्नयन। 21 पदों का सृजन।
गंडई में 50 बिस्तर अस्पताल के लिए 21 पदों का सृजन।
केसरा और बोरेन्द्रा में उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए 4 पदों का सृजन।
कुटरू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन। 37 पदों का सृजन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कन्दईबहार, जशपुर के लिए 12 पदों का सृजन
नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र पतराटोली, जशपुर के लिए 2 पदों का सृजन।
नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र कुदरगढ़, सूरजपुर और बासनवाही, कांकेर के लिए दो-दो पदों का सृजन।
धमधा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का 50 बिस्तर में उन्नयन। 21 पदों का सृजन।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परपोड़ी का उन्नयन। 37 पदों का सृजन।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़, कोरिया का उन्नयन। 37 पदों का सृजन।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमाबेड़ा, कांकेर, बड़े डोंगर, कोंडागांव और मारो, बेमेतरा का उन्नयन। 37-37 पदों का सृजन।
नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र बारगरी, चारामा, भैंसापुर, कांकेर में दो-दो पदों का सृजन।
उप स्वास्थ्य केंद्र गोरिया, जशपुर का उन्नयन। 12 पदों का सृजन।
बस्तर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन के लिए गठित डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक फोर्स के लिए 3736 नवीन पदों के सृजन के लिए प्रावधान।
7 नवीन पुलिस चौकी- कोल्हेन झरिया, उपकरकच्छार, केरजू, सकर्रा, सिवनी, कोडगार और खोडरी की स्थापना, दंतेवाड़ा में नवीन महिला थाना, नानगुर बस्तर व सरोना कांकेर में 2 नवीन पुलिस थाना और खैरागढ़ छुईखदान गंडई में पुलिस अधीक्षक कार्यालय व पुलिस लाइन की स्थापना। इन सभी के लिए 672 पदों का सृजन।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है