रायपुर संभाग
आज कामकाज बंद, कलमबंद पर रहेंगे छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन अपनी मांगों को लेकर आज कलमबंद आंदोलन करेगा। सुबह 11 बजे कार्यालयों से कर्मचारियों की रैली निकलेगी। इंडोर स्टेडियम में कर्मचारी एकत्र होकर आवाज उठाएंगे।
बता दें कि यह आंदोलन नियमितिकरण, OPS सहित 11 मांगों को लेकर किया जा रहा है। इस आंदोलन को राजपत्रित अधिकारियों का समर्थन मिला है। मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारी अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।