रायपुर संभाग

CG News: पूर्व नक्सली लीडर रामधेर मज्जी की अपील, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटें

CG News : पूर्व नक्सली लीडर रामधेर मज्जी ने एक वीडियो संदेश जारी कर बस्तर क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने साफ कहा कि हिंसा के रास्ते पर चलकर अब कुछ हासिल नहीं किया जा सकता। मज्जी ने बड़े नक्सली नेताओं के आत्मसमर्पण से सबक लेने और जल्द सरेंडर करने की सलाह दी।

रामधेर मज्जी 8 दिसंबर को राजनांदगांव में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वह केंद्रीय समिति सदस्य रहते हुए एमएमसी (महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) जोन में सक्रिय थे। अपने संदेश में उन्होंने दक्षिण बस्तर के पापाराव समेत अन्य माओवादियों से पुनर्वास नीति अपनाने की अपील की। साथ ही उत्तर और पूर्व बस्तर में सक्रिय नक्सलियों से भी नाम लेकर आत्मसमर्पण करने को कहा।

डेडलाइन से पहले बढ़े सरेंडर

CG News के अनुसार, महासमुंद जिले में बीबीएम कमेटी से जुड़े 15 नक्सलियों ने बलोदा थाने में सरेंडर किया, जिनमें 9 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। इससे पहले 7 फरवरी को बस्तर संभाग में बड़े पैमाने पर आत्मसमर्पण हुआ था। सुकमा में 21 और बीजापुर में 30 नक्सलियों ने हथियार छोड़े। सुकमा में सरेंडर करने वाले 21 नक्सलियों पर 76 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए।

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button