Chhattisgarh : पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर पति का किया काम तमाम


Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लगे खरोरा में पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति को साजिश कर मौत के घाट उतार दिया. वारदात को सड़क हादसे का शक्ल देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने जांच में हत्या का पर्दाफाश कर दिया.
दरअसल थाना खरोरा में शनिवार को प्रार्थी भागवत सारथी ने सूचना दी थी कि उसके छोटे भाई किशोर का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ है. मौके पर पुलिस और एफ.एस.एल. टीम ने जांच शुरू कर दी. परिजनों ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर शव को सागौन वाटिका की ओर घसीटकर फेंका गया है. मामला हत्या का पाए जाने से धारा 103(1) भा.न्या.सं. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


प्रेम संबध के चलते पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मृतक की पत्नी और लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप नामक व्यक्ति के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध था. इस अवैध संबंध की जानकारी किशोर को पता चल गई, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती थी. इसी से परेशान होकर पत्नी ने अपने प्रेमी कुलदीप के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची. शुक्रवार को उसने रात 9 बजे बहन को लेने के लिए पति को ग्राम बिठिया भेज दिया. इस दौरान पहले से ही खरोरा-रायपुर रोड पर आरोपी घात लगाकर बैठे थे. थार सवार आरोपियों ने किशोर की बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर चोट पहुंचाई और हत्या कर दी.
प्रकरण में षड्यंत्रपूर्वक हत्या किया जाना पाए जाने से धारा 61(2) भा.न्या.सं. जोड़ी गई. मामले में मृतक की पत्नी सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं घटना में इस्तेमाल थार वाहन को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
निलेश कुमार कुलदीप पिता स्व कृपा राम कुलदीप उम्र 27 साल निवासी खरोरा वार्ड क्रमांक 9 पुराना देना बैंक के पास थाना खरोरा रायपुर।
अजय राज कुलदीप उर्फ राहुल पिता तुला राम कुलदीप उम्र 21 वर्ष निवासी जीके वीडियो हाल के पीछे सांकरा थाना धरसीवा रायपुर।
देवेंद्र कुमार देवांगन पिता सुरेश देवांगन उम्र 22 वर्ष निवासी सकरा निमोरा जागृति नगर थाना धरसीवा रायपुर।








