छत्तीसगढ़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में सताएगी गर्मी, 5 दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा अधिकतम तापमान, जानिए आपके शहर का हाल

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है. दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म हो रही हैं. आम लोगों को सूरज के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ रहा है. दिन के समय अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है. रात के समय भी तापमान में वृद्धि देखी जा रही है.

राजनांदगांव सबसे गर्म शहर

छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में उछाल देखने को मिलेगा. राज्य का सर्वाधिक तापमान शनिवार (28 फरवरी) को राजनांदगांव में 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रायपुर के लालपुर में 34.3 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 33.9 डिग्री, बिलासपुर में 33.6 डिग्री, पेंड्रा रोड में 31.6 डिग्री, अंबिकापुर में 30.5 डिग्री, जगदलपुर में 33.7 डिग्री और दुर्ग में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

वहीं, प्रदेश का सबसे ठंडा शहर अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया. जगदलपुर और दुर्ग में 16 डिग्री, बिलासपुर में 17 डिग्री और माना एयरपोर्ट क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

  • मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा.
  • अगले 7 दिनों में मौसम में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा.
  • प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है.
  • अगले 24 घंटे में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.
  • पश्चिमी राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, वहीं एक ट्रफ लाइन एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र से गुजर रही है.
  • पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 4 मार्च के बाद देखने को मिल सकता है.
ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button