मध्यप्रदेश

Indore News: Israel-Iran War के बीच दुबई में फंसे इंदौर के पूर्व विधयाक, X पोस्ट पर कही ये बात

Indore News: इजररायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने दुनियाभर में चिंता पैदा कर दी है. इतना ही नहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक, खामेनेई की मौत हो गई है…वह हमारे इंटेलिजेंस और बहुत एडवांस्ड ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं पाया. दोनों देशों के बीच चल रहे इस युद्ध का असर सीधे तौर पर एयर ट्रैफिक पर पड़ा है, जिससे दुबई जैसे बड़े हब पर फ्लाइटों की में रुकावट आई है. इसी बीच मध्य प्रदेश के इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला सहित शहर के कई व्यापारियों के दुबई में फंसने की खबर हैं.

फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से हुई मुसीबत

दुबई के शाहजाह से इंदौर जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-256 कैंसिल कर दी गई है. दरअसल ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बीच दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ. इस हमले के बाद से ही दुबई के सभी एयरपोर्ट पूरी तरीके से बंद कर दिए गए. सभी देशों से दुबई आने-जानें फ्लाइटों को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. इसका असर मध्य प्रदेश के यात्रियों पर भी देखने को मिल रहा है.

विधायक समेत कई लोग फंसे

खबर है कि इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत कई बड़े बिजनेसमैन दुबई में फंसे हुए हैं. जानकारी के अनुसार वे एक शादी में शामिल होने के लिए दुबई गए थे. अचानक फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से वे वहां फंस गए. पूर्व MLA संजय के साथ पूर्व MLA विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, पिंटू छाबड़ा, मनीष शाहरा, गोलू पाटनी और संजय अग्रवाल जैसे बड़े लोग भी हैं. इस वजह से पूर्व एमएलए के परिवार में चिंता का माहौल हैं.

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button