बिलासपुर संभाग

आप सभी की खुशहाली ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी , आपसी प्रेम, सौहार्द और विकास के संकल्प के साथ मनाएं होली पर्व — दिलीप लहरिया

सीपत (हिमांशु गुप्ता) :– मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता को छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपसचेतक एवं मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह आपसी भाईचारे, प्रेम, विश्वास और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि मन के सारे बैर-भाव, भेदभाव और कटुता को मिटाकर एक नई शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि मस्तूरी की धरती हमेशा से प्रेम, एकता और सौहार्द की मिसाल रही है। इस होली पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि क्षेत्र के विकास, खुशहाली और आपसी सद्भाव को और मजबूत बनाएंगे। विधायक दिलीप लहरिया ने युवाओं से शांति और संयम के साथ होली मनाने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार की असली खूबसूरती तब है जब हर चेहरा सुरक्षित और मुस्कुराता हुआ नजर आए। उन्होंने अंत में कहा कि होली का हर रंग आपके जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। आपके परिवार में खुशियों की फुहार बरसे, खेत खलिहान हरे-भरे रहें, व्यापार उन्नति करे और हर घर में सुख-शांति का वास हो। मस्तूरी विधानसभा की समस्त जनता को पुनः रंगोत्सव की ढेरों शुभकामनाएं।

ख़बर को शेयर करें

Back to top button