बिलासपुर: पारिवारिक विवाद के बाद पति-पत्नी ने एक ही फंदे से लगाई फांसी


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज एक साल बाद ही एक युवा दंपती ने पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के सीपत रोड स्थित सूर्या चौक की है।
घटना का मुख्य कारण : ससुर से अलग रहने की जिद
शुरुआती जांच और पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आत्महत्या के पीछे मुख्य वजह पारिवारिक कलह थी।
मृतकों की पहचान जयरामनगर परसदा के रहने वाले प्रकाश यादव (26) और पत्नी पूर्णिमा यादव (22) के रूप में हुई है,पूर्णिमा अपने ससुर दिलहरण यादव से अलग रहना चाहती थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
रविवार रात इसी बात पर तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों अलग रहने के लिए तैयार हो गए और अपना सामान भी पैक कर लिया। सामान समेटने के बाद दंपती घर से बाहर निकले। पुलिस के अनुसार, उस वक्त ससुर घर में सो रहे थे। रात के अंधेरे में दोनों पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास पहुंचे और सड़क किनारे एक नीम के पेड़ पर एक ही कपड़े का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
पुलिस कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर सरकंडा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस का कहना है कि वे घर से घूमने के बहाने निकले थे और फिर यह कदम उठाया,पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। |








