छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

भगवान गणेश का मंत्री अकबर ने दर्शन कर लिया आशीर्वाद

कवर्धा। केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश का दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंत्री अकबर ने बुधवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोहझरी, सारंगपुर, गंडई कला, अचानकपुर, भंडार और ग्राम अमरौडी के गणेश पंडाल पहुँच कर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जिले की खुशहाली-समृद्धि की कामना की और आशीर्वाद लिया। मंत्री अकबर कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर थे।

मंत्री अकबर के साथ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, पीतांबर वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम, अगमदास अनंत, राजकुमार तिवारी, विरेन्द्र जांगड़े, गणेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button