Chhattisgarh New CM : भूपेश सरकार की अनुपयोगी योजनाए होगी बंद, भाजपा की उपयोगी योजनाएं फिर से होगी चालू – सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर – छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि उनकी सरकार पिछली भूपेश सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेगी और जो अनुपयोगी होंगी, उन्हें बंद किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा की रमन सरकार की जिन योजनाओं को भूपेश सरकार ने बंद कर दिया था, उनको फिर से चालू किया जाएगा
अनुपयोगी योजनाए होगी बंद
साय ने कहा कि भूपेश सरकार की योजनाओं की निश्चित रूप से समीक्षा की जाएगी। जिन योजनाओं की उपयोगिता नहीं होगी, उन योजनाओं को हर हाल में बंद किया जाएगा। इसके अलावा जिन योजनाओं में सुधार की जरूरत होगी, उनमें सुधार भी किया जाएगा। रमन सरकार की जितनी योजनाओं को भूपेश सरकार ने बंद किया है, उनको फिर से चालू किया जाएगा। चरण पादुका, स्कालरशिप योजना जैसी उपयोगी योजनाओं को हम छत्तीसगढ़ में फिर से लागू करेंगे। भाजपा सरकार ने अनेक जनकल्याण की योजनाएं चलाई थीं, उन पर निर्णय लेकर उन्हें जल्द से जल्द चालू किया जाएगा। तेंदूपत्ता जिसे हरा सोना कहा जाता है उस पर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा भुगतान भी किया जाएगा।
विवाहित महिलाओं को हजार रुपए महीने
साय ने आगे कहा कि कैबिनेट में जल्द से जल्द निर्णय लेकर विवाहित महिलाओं को हजार रुपए महीने दिए जाएं। इसका क्राइटेरिया भी जल्द ही बना लिया जाएगा। हमारी प्राथमिकता में मोदी गारंटी के नाम से किए गए वादे हैं। हमारी सरकार इन वादों को एक- एककर पूरा करेगी। किसानों को हमारी पिछली भाजपा सरकार के आखिरी दो साल का बोनस देंगे, जो उस समय नहीं दे पाए थे। रामलला दर्शन योजना प्रारंभ की जाएगी।
उज्ज्वला योजना में 500 रुपए में सिलेंडर दिए जाएंगे
आयुष्मान योजना में जरुरत के हिसाब से 10 लाख रुपए तक दिए जाएंगे। उज्ज्वला योजना में 500 रुपए में सिलेंडर दिए जाएंगे। भूमिहीन गरीबों को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। पांच साल के लिए हमारी सरकार है, हम धीरे-धीरे एक एक कर सारे वादे पूरे करेंगे। भूपेश सरकार की अनुपयोगी योजनाएं बंद करेंगे, भाजपा की रमन सरकार की उपयोगी योजनाओं को फिर से शुरू किया जाएगा। निश्चित रूप से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की कीमत 3100 रुपए होगी। हमने किसानों से जो जो वादे किए हैं, वे सारे पूरे होंगे। 15 दिन खरीदी होगी।
- Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
- विधानसभा में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, इंदौर दूषित पानी पर चर्चा की मांग
- पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में ‘जंबो’ कार्यकारिणी पर लगाम : 31-51 के फॉर्मूले पर होगा गठन
- रायपुर तहसील कार्यालय के सामने मल्टीलेवल पार्किंग से व्यापारी के 38 लाख पार






