छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर में 5 साल की बच्ची से रेप , पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ा

रायपुर: रायपुर में 5 साल की बच्ची से रेप हुआ. घटना धरसीवा इलाके के तारपोगी गांव की है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची के पड़ोसी ने ही किया था रेप बताया जा रहा है कि आरोपी भी नाबालिग है. जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने हंगामा किया. लड़के को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई है. लोगों ने कल थाने का घेराव करने की भी चेतावनी दी है |

मामले में अनदेखी का आरोपघटना दोपहर 1 बजे की है

लोगों का कहना है कि पीड़ित बच्ची को उचित इलाज नहीं मिला. पीड़ित लड़की को मोटरसाइकिल पर धरसीवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जबकि लड़की को रात 9 बजे एक निजी पुलिस वाहन में ले जाया गया।

बच्ची को रेफर करने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस

घटना के बाद बच्ची करीब 5 घंटे तक धरसीवा अस्पताल में रही लेकिन उसे उचित इलाज नहीं मिल सका, आखिरकार रात 9 बजे उसे मेकाहारा रेफर कर दिया गया। लेकिन यहां भी उन्हें एंबुलेंस से नहीं, बल्कि निजी पुलिस वाहन से ले जाया गया |

Related Articles
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button