देश दुनिया

पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को रौंदा, दो लोगों की मौत

बिहार। दरभंगा में मॉर्निंग वॉक पर निकले 7 किशोरों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में 2 भाइयों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना पतोर ओपी क्षेत्र अशोक पेपर मिल से चिकनी सड़क रमपुरा गांव के पास की है।

जानकारी के अनुसार रमपुरा व आसपास के टोला के सात लोग मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेकाबू पिकअप ने 7 किशोरों को रौंद दिया। जिसमें पतोर थाना क्षेत्र रमपुरा निवासी नीतीश मुखिया (16) और सतीश मुखिया (14) की मौत हो गई। जबकि 5 गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पतोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है