छत्तीसगढ़रायगढ़ संभाग

रायगढ़ पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, ओपी जिंदल एयरपोर्ट पर सीएम बघेल ने किया स्वागत

रायगढ़। नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे का ओ पी जिंदल एयरपोर्ट पहुँचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आत्मीय स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, सांसद दीपक बैज एवं जनप्रतिनिधियों मौजूद रहे।

रायगढ़ के कोड़ातराई में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे तथा आमसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के 82 चयनित विकासखण्डों में बनने वाले जैतखाम का शिलान्यास करेंगे। साथ ही शासन की विभिन्न योजना के 3088 लाभान्वित हितग्राहियों को 9 करोड़ 8 लाख 35 हजार रूपये की सामग्री व योजनान्तर्गत सहायता राशि वितरित की जाएगी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button