छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

भाजपा की मुश्किलें बढ़ी : जाति मामले में हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट जारी करने के बाद भी भाजपा की मुश्किलें कम होने का नांम नहीं ले रही है। ताजा मामला सीतापुर विधानसभा सीट को लेकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के जाति प्रमाण पत्र मामले में हाईकोर्ट का अहम आदेश दिया है. हाईकोर्ट ने कलेक्टर रायगढ़ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

उरांव समाज के बिहारी लाल तिर्की व अन्य ने हाईकोर्ट में भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पों की जाति को लेकर याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला छानबीन समिति रामकुमार टोप्पों की जाति प्रमाण पत्र की जांच करेगी। इस मामले के बाद सीतापुर विधानसभा सीट को लेकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button