छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Chhattisgarh : चिकन अंडा खा के सोए तीन व्यापारी की संदिग्ध मौत, उत्तरप्रदेश के तीनों व्यापारी डिज्नीलैंड मेले में खोले थे दुकान

Chhattisgarh : कोरबा में उत्तर प्रदेश से आए 3 व्यापारियों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों व्यापारी डिज्नीलैंड मेले में शॉप खोले हुए थे। रात में खाना खाने के बाद तीनों लोगों को उल्टी-दस्त होने लगी। फूड प्वॉइजनिंग की वजह से मौत की आशंका जताई जा रही है। पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 12 साल के सोहेल खान, 28 वर्षीय अनिल कुमार पांडे और 21 वर्षीय समीर खान की मौत हुई है।

खाना खाने के बाद बिगड़ी तबियत
सहकर्मी रियाज खान ने बताया कि रात लगभग 12:00 बजे मेला खत्म होने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में खाना खाने चले गए थे। रात के वक्त तीनों अंडा और चिकन बनाकर खाना खाए थे। सुबह उठने पर जानकारी मिली कि 28 वर्षीय अनिल कुमार पांडे, 21 वर्षीय समीर खान और 12 वर्षीय सोहेल खान की तबीयत बिगड़ गई है।

डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया
अचानक पेट दर्द और उल्टी से परेशान है, जिसे लेकर तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुए। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। अंडा और चिकन बनाकर खाने से ​​​​​​प्वाइजनिंग के चलते तीनों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

फूड प्वाइजनिंग से तीनों की मौत
बताया जा रहा है कि रात के वक्त तीनों अंडा और चिकन बनाकर खाना खाए थे। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद स्थिति को देखते हुए फूड प्वाइजनिंग के चलते तीनों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
जिला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर गुणेश्वर कंवर ने बताया कि सुबह के वक्त तीनों मरीजों को लाया गया, जहां दो की हालत बेहद गंभीर थी। तीनों लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

Exclusive Video : नारायणपुर में जवानों ने नक्सली ट्रेनिंग कैम्प कैसे किए धवस्त, 8 नक्सली हुए थे ढ़ेर

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button