Chhattisgarh News – साजा विधायक ईश्वर साहू के छोटे बेटे को मिलेगी पुलिस में नौकरी…SP ने पत्र भेजकर मांगे जरूरी कागजात


बेमेतरा । छत्तीसगढ़ के साजा से नवनिर्वाचित और चर्चित विधायक ईश्वर साहू के छोटे बेटे कृष्णा साहू को पुलिस में अनुकंपा नियुक्ति दी जा रही है। इस बाबत एसपी कार्यालय बेमेतरा से कृष्णा के नाम पत्र जारी कर उनसे जरूरी कागजात मांगे गए हैं।
बता दे कि बिरनपुर हिंसा में विधायक ईश्वर साहू के बड़े बेटे भुवनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। तब तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उनके परिवार से किसी एक को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। लेकिन तब कहा गया था कि उन्होंने मुआवजा और सरकारी नौकरी का सरकारी प्रस्ताव ठुकरा दिया है। लेकिन अब ईश्वर साहू के छोटे बेटे कृष्णा साहू को नौकरी दी जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कृष्णा इस नौकरी का प्रस्ताव स्वीकारते हैं या नहीं।
कृष्णा के नाम भेजे गए पत्र में बेमेतरा एसपी ने 8 अप्रैल को हुई हिंसा का जिक्र करते हुए लिखा है कि, पारिवारिक सहमति के आधार पर आरक्षक (GD) के पद पर कृष्णा साहू को नियुक्त किया जाना है। जिसके संबंध में उनसे जरूरी कागजात एसपी ऑफिस में पेश करना है। ताकि उन्हें आरक्षक के पद पर नियुक्त कर पीएक्यू को सूचित किया जा सके।
देखे पत्र


- विधानसभा में गूंजा प्राइवेट यूनिवर्सिटी, अफसरों की अनुपस्थिति और भ्रष्टाचार का मुद्दा, भूपेश बोले- सभी विभाग में अफसर शाही, विपक्ष का वॉकआउट
- IPL 2026 में RCB और SRH के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल
- बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राजधानी रायपुर में काटे जाऐगे हजारों ‘डेविल ट्री’ पेड़, इन पेड़ो से लोग पड़ रहे है बीमार, विधानसभा में उठा मुद्दा
- राजधानी के इस होटल में लगी भीषण आग, आसमान में उठे धुएं के गुब्बारे, मचा हड़कंप








