छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

बलौदाबाजार कांड : कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी बनाई पांच सदस्यीय जांच समिति, दो मंत्री सहित इन्हें बनाया गया सदस्य

बलौदाबाजार कांड : बलौदाबाजार हिंसा मामले में BJP ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। इस समिति के संयोजक मंत्री दयाल दास बघेल बनाये गए हैं। इसके अलावा मंत्री टंकराम वर्मा, शिवरतन शर्मा, नवीन मार्कंडेय, रंजना साहू सदस्य बनाये गए हैं। यह समिति 7 दिनों में इस मामले की जांच करके अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौपेंगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने समिति का गठन किया है. जिसमें कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है. सभी तथ्यों की जांच के बाद जांच समिति 7 दिन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button