रायपुर संभाग

रायपुर में कारोबारी के घर से 17 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : के सदर बाजार क्षेत्र से जुड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कटोरा तालाब इलाके में रहने वाले कारोबारी के घर से करीब 17 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। मामला सिविल लाइन थाना में दर्ज कराया गया है।

चोरी की घटना का विवरण

जानकारी के मुताबिक, सुमित ज्वेलर्स और शुभम के मार्ट से जुड़े नमित कांकरिया ने बताया कि 28 मार्च की रात उन्होंने 17 लाख रुपये अपने घर की अलमारी में सुरक्षित रखे थे। सुबह दफ्तर जाने से पहले भी रकम वहीं मौजूद थी।

लेकिन दोपहर में घर लौटने पर उन्हें पता चला कि अलमारी में रखी पूरी रकम गायब है। नमित ने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी को पैसों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत सिविल लाइन थाने जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच

सिविल लाइन पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरी से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने का काम भी चल रहा है।

इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधी को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button