छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभागसरगुजा संभाग

अब अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता की फ्लाईट तो रात में बिलासपुर से उडेंगे विमान

आज याने 30 मार्च से अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट (दरिमा) से दिल्ली और कोलकाता के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू हो जाएगी. लंबे समय से बेहतर कनेक्टिविटी की मांग कर रहे लोगों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है. CM साय इसका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे.

एलायंस एयर करेगी उड़ानों का संचालन
नई हवाई सेवा का संचालन एलायंस एयर द्वारा किया जाएगा. इस रूट पर 72 सीट वाला एटीआर विमान उड़ान भरेगा. यह सेवा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध रहेगी. टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और दिल्ली तक का किराया लगभग 6 से 7 हजार रुपये बताया जा रहा है. 30 मार्च को पहली उड़ान दोपहर 12 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर करीब 2:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

दिल्ली के लिए उड़ान: सोमवार और बुधवार
कोलकाता के लिए उड़ान : गुरुवार और शनिवार

फ्लाइट का शेड्यूल- दिल्ली रूट पर
सोमवार
दिल्ली से बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर
अंबिकापुर से दिल्ली (दोपहर में वापसी)

बुधवार
दिल्ली से सीधी अंबिकापुर, वापसी में बिलासपुर होते हुए दिल्ली
फ्लाइट का शेड्यूल-कोलकाता रूट

शनिवार
कोलकाता से बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर
अंबिकापुर से सीधे कोलकाता

गुरुवार
कोलकाता से सीधी अंबिकापुर, वापसी में बिलासपुर होते हुए कोलकाता

बिलासपुर में नाइट ऑपरेशन्स का लोकार्पण
बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से आज रात्रि उड़ान सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नाइट ऑपरेशन्स का लोकार्पण किया और इसी दौरान स्वयं रात में पहली उड़ान से रायपुर के लिए रवाना हुए। विधायक धर्मजीत सिंह भी मुख्यमंत्री जी के साथ रात्रिकालीन उड़ान में रायपुर गए।

बता दे कि एयरपोर्ट को 3सी वीएफआर से उन्नत कर 3सी आईएफआर श्रेणी में विकसित करने का कार्य लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया। इस उन्नयन के बाद डीजीसीए के द्वारा 6 फरवरी 2026 को एयरपोर्ट को 3सी आईएफआर श्रेणी में रात्रिकालीन संचालन की अनुमति प्रदान की गई, जिससे अब यहां रात में भी उड़ानों का संचालन संभव हो सका है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रात्रि उड़ान सेवा शुरू होने से अब निर्धारित उड़ानों के साथ-साथ आपातकालीन एवं मेडिकल फ्लाइट्स भी रात में संचालित हो सकेंगी, जिससे जीवनरक्षक सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी। बेहतर हवाई संपर्क से व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से इस नई सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुखद यात्रा की कामना की।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button