छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

जहर खाने वाले प्राचार्य का इलाज रायपुर में जारी, पत्रकार के खिलाफ जांच शुरू  

कांकेर। कांकेर के शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य बी समुंद ने कॉलेज परिसर में ही जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की.प्राचार्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.प्राचार्य को कांकेर में इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है. जहां बी समुंद का इलाज जारी है. प्राचार्य के जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसमें उन्होंने शहर के एक कथित पत्रकार पर 20 लाख रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं.

प्राचार्य के बेटे ने सुबह सुसाइड नोट मीडिया के सामने दिया.जिसमें प्राचार्य ने शहर के पत्रकार पर आरटीआई लगाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है. इसके अलावा 20 लाख रुपये नहीं देने पर नौकरी जाने, जेल भेजने जैसी धमकी देने का भी आरोप है. प्राचार्य ने सुसाइड नोट पर लिखा कि आरटीआई का जवाब न मांग कर रोजाना उनके निजी नंबर पर फोन कर पैसे की मांग की जाती थी. प्राचार्य की सेवानिवृत्ति में 1 साल का ही समय बचा है. जिस पर पत्रकार ने उन्हें पेंशन जैसे प्रकरण में भी दिक्कत आने की धमकी दे रहा था. जिससे परेशान होकर प्राचार्य ने जहर खा लिया. एसडीओपी  मोहसिन खान ने बताया कि  ”एक शिकायत प्राप्त हुई है. जिसमें गर्ल्स कॉलेज के प्रिंसिपल ने जहर सेवन किया है. उनके बेटे ने थाने में शिकायत की है. क्यों जहर खाया इसके संबंध में शिकायत पत्र दिया है आगे की कार्यवाई की जा रही है.”

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button