छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News : महानदी में कुदते दिखे आरंग कांड के गौ तस्कर,आरोप था माब लिंचिंग से हुई मौत, खूब मचा था बवाल

Chhattisgarh News : राजधानी रायपुर जिले के आरंग के पास 7 जून को गौ तस्करी के आरोपी 3 युवकों की मौत के मामले में एक वायरल वीडियो सामने आया है । इन युवकों के नदी में कूदते हुए वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
देखे वीडियों

मामले को लेकर खूब मचा था बवाल
बता दे कि इस मामले ने छत्तीसगढ़ में बवाल मच गया था। तस्करी के आरोपियों की हत्या का आरोप गोरक्षकों पर लगाया जा रहा था। गोरक्षकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कई बड़े प्रदर्शन भी हुए। वहीं बजरंग दल और अनेक हिंदूवादी संगठनों ने भी गोरक्षकों की गिरफ्तारी के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया था। हालांकि, रायपुर के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने पहले ही इस मामले में गोरक्षकों को यह कहते हुए क्लीन चिट दे दी थी कि, गौ तस्कर खुद ही नदी में कूद गए थे। अब इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है

वीडियो में ट्रक रोककर नदी में कूदते दिख रहे युवक
वीडियो में ट्रक को रोकने के बाद गौ तस्कर महानदी में कूदते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो मृतकों का पीछा करते हुए बनाया गया है। इस दौरान ट्रक चालक-परिचालक ट्रक से उतरे और महानदी में कूद गए। वीडियो में इन युवकों को कूदने से मना करती हुई आवाज भी साफ सुनाई दे रही है। जबकि मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि, तीनों की मौत माब लिंचिंग से हुई थी।
देखे वीडियों

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button