Chhattisgarh News: अटल जयंती पर होगी किसानों पर पैसों की ‘बारिश’, मिलेगा 2 लाख किसानों को धान बोनस


छत्तीसगढ़ में कल पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी गारंटी पूरी होने जा रही है. बीजेपी सरकार राज्य में 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस जारी करेगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय किसानों को 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रुपये का भुगतान करेंगे. इसके लिए रायपुर के बेन्द्री गांव में बड़ा कार्यक्रम रखा गया है और दोपहर 1 बजे बोनस वितरण कार्यक्रम शुरू होगा. कार्यक्रम में सीएम और दोनों डिप्टी सीएम शामिल होंगे.
12 लाख किसानों को मिलेगा बोनस
आपको बता दें कि 25 दिसंबर को बीजेपी सुशासन दिवस के रूप में मनाती है क्योंकि ये देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की तारीख है. इसलिए बीजेपी ने किसानों को बोनस देने की तारीख 25 दिसंबर को चुनी है. रविवार (24 दिसंबर) को दिल्ली से वापस लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माता और बीजेपी के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है, इसको हम सुशासन दिवस के रूप में मनाते है. पीएम मोदी की गारंटी में हमने लोगों से वादा किया था कि 2 साल का बोनस छत्तीसगढ़ के करीब 12 लाख किसानों देंगे. कल पूरे प्रदेश के 12 लाख किसानों को 2 साल का बोनस उनके अकाउंट में भेजा जाएगा.
प्रति एकड़ मिलेगा 4500 रु बोनस
इस योजना से राज्य के सभी किसानों को फायदा नहीं होगा क्योंकि 2013 से 2018 के बीच राज्य में 12 लाख किसान ही धान बेचने के लिए पंजीकृत किसान थे. जिन किसानों ने उस समय मंडी में धान बेचा था. उन्हीं किसानों को बोनस मिलेगा. किसानों को प्रति एकड़ कितना पैसा मिलेगा, इसका आकलन करें तो प्रति एकड़ में किसानों से 15 क्विंटल धान खरीदी जाती थी. एक क्विंटल का 300 रुपये बोनस मिलेगा. इस हिसाब से किसानों को प्रति एकड़ में 4500 रुपये मिल सकता है.
5 साल बीत गए, सरकार भी बदल गई, आखिर कब निकलेगा सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट ?
- IPL 2026 में RCB और SRH के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल
- बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राजधानी रायपुर में काटे जाऐगे हजारों ‘डेविल ट्री’ पेड़, इन पेड़ो से लोग पड़ रहे है बीमार, विधानसभा में उठा मुद्दा
- राजधानी के इस होटल में लगी भीषण आग, आसमान में उठे धुएं के गुब्बारे, मचा हड़कंप
- इस दिन से हो रही है चैत्र नवरात्रि की शुरूआत, यहां देखें क्या है इसकी सही तिथि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त








