छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

गुम महिला की सड़ी-गली हालत में मिली लाश

जगदलपुर। जगदलपुर के पास जंगल में एक शादीशुदा महिला का शव मिला है। शव पूरी तरह से सड़ चुका है। शव की शिनाख्त शामबती (25) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि महिला 11 नवंबर से लापता थी। महिला ने सुसाइड किया है या फिर हत्या कर शव जंगल में फेंका गया है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। मामला घोटिया पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर को विवाहिता देवड़ा के साप्ताहिक बाजार जाने घर से निकली थी। जिसके बाद वह घर लौटी ही नहीं। परिजनों ने पूरे गांव और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस महिला की तलाश कर रही थी।

इधर एक दिन पहले इलाके के ग्रामीण सुधापाल के जंगल गए हुए थे। यहां उन्हें एक सड़ी-गली लाश मिली। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। महिला के कपड़े से शव की पहचान परिजनों ने शामबती के रूप में की। पुलिस ने कहा कि यह हत्या है या आत्महत्या, इसकी जांच चल रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button