छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

कोरबा – मां से अवैध संबंध के शक में प्रिंसिपल के बेटे ने इंजीनियर की कर दी निर्मम हत्या

कोरबा में एक इंजीनियर की सोमवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल के बेटे को गिरफ्तार किया है। इंजीनियर उसकी मां से अक्सर मिलने के लिए आता था। ऐसे में आरोपी को शक था कि इंजीनियर और उसकी मां के अवैध संबंध हैं। मामला दर्रीपारा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि, साडा कॉलोनी निवासी शोभा दास (43) बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल हैं। उनके घर में कुसमुंडा निवासी टाटा मोटर्स छुरी में इंजीनियर नरेंद्र पाल सिंह उर्फ रोजी (52) का आना-जाना था। शोभा दास के बेटे सुमित दास (23) का इस बात को लेकर कई बाद विवाद भी हो चुका था।

प्रिंसिपल से रात में मिलने पहुंचा था इंजीनियर
पुलिस ने बताया कि सोमवार रात प्रिंसिपल से मिलने के लिए नरेंद्र उनके घर आया था। यहां पर सुमित और नरेंद्र के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि नरेंद्र ने बेस बॉल बैट से पीट-पीटकर नरेंद्र की जान ले ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

Related Articles

नरेंद्र के पिता की पहले ही मौत हो चुकी
पुलिस ने बताया कि नरेंद्र के पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ साडा कॉलोनी स्थित ऋषभ कश्यप के मकान में किराये से रहता है। सुमित मुंबई की एक कंपनी के लिए ऑनलाइन काम करता है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

आरोपी की मां से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि अभी तक कि जांच में पता चला है कि इंजीनियर की पत्नी भी टीचर है। उसके ही जरिए नरेंद्र की जान-पहचान शोभा से हुई थी। बाद में नरेंद्र और शोभा की दोस्ती बढ़ी और प्यार में बदल गई। दोनों का रिश्ता सुमित को पसंद नहीं था और वो विरोध करता था।

एसपी ने कहा- बेटे को था अवैध संबंध का शक
कोरबा एसपी जितेंद शुक्ला ने बताया कि नरेंद्र अक्सर आरोपी की मां से मिलने आता-जाता रहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और बेसबॉल बैट से सुमित ने इंजीनियर की हत्या कर दी। एसपी ने कहा कि बेटे को मां के साथ नरेंद्र के अवैध संबंध का शक था, हालांकि जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button