छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

फिल्म देखने मॉल पहुंची थी युवती, वहां काम करने वाले युवकों ने किया अभद्र व्यवहार

कोरबा। कोरबा जिले के टीपी नगर क्षेत्र में संचालित पॉम मॉल के सामने दुपहिया वाहन को खड़े करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एक युवती ने मॉल में काम करने वाले दो युवकों पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ ही मारपीट का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पॉम मॉल के सामने दुपहिया वाहन को खड़े करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ युवती ने बताया कि, वो और उसका भाई मॉल मेें फिल्म देखने आए थे और बाइक को मॉल के सामने खड़े कर दिया। बस इसी बात को लेकर मॉल में कार्यरत युवक उनसे हुज्जतबाजी करने लगे। इस दौरान एक युवक ने युवती के साथ मारपीट भी की। युवती ने मामले की शिकायत सीएसईबी चौकी में दर्ज में कराई है। हालांकि मॉल में काम करने वाले युवकों ने मारपीट की बात से साफ इंकार किया है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button