छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

तेलीबांधा तालाब में मिली युवती की लाश,इलाके में हड़कंप

रायपुर / तेलीबांधा मरीन ड्राइव तालाब में युवती की लाश मिली है। मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
मरीन ड्राइव में मार्निंग वॉक करने पहुंचे लोगों ने युवती की लाश देखी। जिसके बाद घटना की सूचना तेलीबांधा पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, युवती रायपुर के एम्स अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ थी। युवती का नाम दीक्षा चौहान बताया जा रहा है. मृतक युवती देहरादून की रहने वाली है। 2021 से एम्स अस्पताल में काम कर रही है।

ख़बर को शेयर करें

Related Articles

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button