छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

असम के मुख्यमंत्री से सीएम बघेल ने किया सवाल, भारत सरकार ने उन्हें खुद दिए 10 करोड़ या…

रायपुर। बता दें चुनावी राज्यों में इन दिनों सियासी गर्माहट चरम पर है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर हमला बोला है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल करते हुए कहा कि पहले तो हिमंत बिस्वा सरमा बताएं कि उन्हें और उनकी पत्नी को भारत सरकार ने किसान संपदा योजना के तहत जो 10 करोड़ रुपए दिए हैं, उसके लिए उन्होंने आवेदन किया था? या फिर भारत सरकार ने उन्हें खुद ये पैसे दे दिए? ये 10 करोड़ रुपए उन्हें किस योजना के तहत दिए गए? इसके लिए उन्होंने आवेदन किया या उनकी पत्नी ने?”

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button