Chhattisgarh News : आलमारी वाले कांग्रेसी सांसद साहू जी का छत्तीसगढ़ से लिंक !….आयकर विभाग की छत्तीसगढ़ में रेड


रायपुर। आयकर विभाग की एक टीम दुर्ग, राजनांदगांव क्षेत्र में सक्रिय है। करीब सौ अधिकारी कर्मचारियों की टीम सुबह आठ बजे रवाना की गई। टीम के दुर्ग-राजनांदगांव के बीच किसी ठिकाने पर जाने की सूचना है। इस छापेमारी की आधिकारिक पुष्टि फ़िलहाल आयकर विभाग के अफसरों ने नहीं की है। कांग्रेस सरकार शराब घोटाले में भी घिरी हुई थी। इस मामले में रायपुर मेयर के भाई जेल की सजा काट रहे है। फ़िलहाल शराब घोटाले की जांच ED कर रही है।
बता दें कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में भर-भरकर नोटों की गड्डियां मिली हैं. कुल मिलाकर 351 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है. छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को नोटों से भरी 10 अलमारियां मिली थीं. इतना कैश देखने के बाद 200 अधिकारियों की एक और टीम को बुलाया गया. इन नोटों को गिनने के लिए आयकर विभाग और बैंकों के 80 लोगों की 9 टीमें लगी हुई थीं. नोटों को गिनने में पांच दिन का वक्त लगा. आयकर विभाग ने ये छापेमारी 6 दिसंबर को शुरू की थी.
- विधानसभा में गूंजा प्राइवेट यूनिवर्सिटी, अफसरों की अनुपस्थिति और भ्रष्टाचार का मुद्दा, भूपेश बोले- सभी विभाग में अफसर शाही, विपक्ष का वॉकआउट
- IPL 2026 में RCB और SRH के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल
- बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राजधानी रायपुर में काटे जाऐगे हजारों ‘डेविल ट्री’ पेड़, इन पेड़ो से लोग पड़ रहे है बीमार, विधानसभा में उठा मुद्दा
- राजधानी के इस होटल में लगी भीषण आग, आसमान में उठे धुएं के गुब्बारे, मचा हड़कंप








