छत्तीसगढ़रायपुर संभाग
Chhattisgarh News : परिवार के लोग मिलने तक नहीं आते थे, डिप्रेशन के चलते स्वास्थ्य खराब, दो साल पहले कर दी थी बहू की हत्या


राजनांदगांव। जिला जेल में गुरुवार को एक विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। मृतक जनक लाल सिन्हा (71) ग्राम कोलिहापुरी थाना गैंदाटोला का निवासी था। पिछले कुछ दिनों से मृतक का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। परिवार के लोग मिलने के लिए नहीं आते थे, जिसको लेकर मृतक काफी दिनों से डिप्रेशन में था।
मिली जानकारी के अनुसार दो साल पहले मृतक ने अपने बहू की हत्या कर दी थी। इसी हत्या के मामले में मृतक जिला जेल में बंदी था। गुरुवार सुबह जब उसकी गतिविधि नहीं दिखी तो जेल प्रहरी ने जाकर देखा। वह अचेत सोया हुआ था। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- विधानसभा में गूंजा प्राइवेट यूनिवर्सिटी, अफसरों की अनुपस्थिति और भ्रष्टाचार का मुद्दा, भूपेश बोले- सभी विभाग में अफसर शाही, विपक्ष का वॉकआउट
- IPL 2026 में RCB और SRH के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल
- बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राजधानी रायपुर में काटे जाऐगे हजारों ‘डेविल ट्री’ पेड़, इन पेड़ो से लोग पड़ रहे है बीमार, विधानसभा में उठा मुद्दा
- राजधानी के इस होटल में लगी भीषण आग, आसमान में उठे धुएं के गुब्बारे, मचा हड़कंप








