छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News – कांग्रेस से निकाले गए विधायकों ने घंटे भर भूपेश बघेल से की चर्चा, सिंहदेव और जयसिंह की शिकायत करने कल जाऐंगे दिल्ली

रायपुर: पार्टी से निष्कासन के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल से भेंट करने पहुंचे दोनों निष्कासित विधायकों ने मीडिया से बात की है। उन्होंने बताया है कि कल यानी शुक्रवार को दोनों विधायक दिल्ली जाकर पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट करेंगे। फिलहाल पूर्व सीएम बघेल ने उन्हें बने रहने के लिए कहा है।

संविधान के विपरीत है निष्कासन
इस बार में बात करते हुए पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने कहा कि उनका निष्कासन पार्टी के संविधान के विपरीत है। वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। विनय जायसवाल ने दोहराया कि चन्दन यादव जैसे लोगों ने विधायकों को डराया-धमकाया, पैसे लिए और पार्टी का प्रदेश में बेड़ागर्क किया उन्हें कोई नोटिस जारी नहीं। उलटे जिन लोगों और नेताओं ने पार्टी के लिए काम किया उन्हें नोटिस थमाया जा रहा है। विनय जायसवाल ने कहा कि पार्टी टीएस सिंहदेव को भी नोटिस जारी करें। साथ ही जयसिंह अग्रवाल पर भी कार्रवाई की जाएँ। उन्होंने भी पार्टी नेताओं के खिलाफ बयानबाजी की। पार्टी ने बृहस्पत सिंह को इसलिए निष्कासित किया क्योंकि वह आदिवासी है।

गौरतलब है कि लगातार पार्टी और बड़े नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करने वाले विनय जायसवाल और बृहस्पत सिंह को कांग्रेस ने पहले शोकॉज किया था जिसके बाद आज दोनों पूर्व विधायकों ने पार्टी लाइन से अलग बैठक की। इसकी खबर मीडिया में आम होते ही दोनों पूर्व विधायकों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। दोनों ही नेता लगातार टीएस सिंहदेव, कुमारी शैलजा और चन्दन यादव पर हमलावर है। पार्टी की हार के लिए वह लगातार इन्ही बड़े नेताओं को जिम्मेदार ठहरा रहे है।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है