छत्तीसगढ़रायपुर संभाग
Chhattisgarh Breaking – नंदकुमार साय ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कुछ महीने पहले ही भाजपा छोड़ थामा था दामन


रायपुर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद आदिवासी वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि कुछ महीने पहले ही साय बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होते ही उन्हें CSIDC का अध्यक्ष बनाया गया था.
दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने बीजेपी से 30 अप्रैल को इस्तीफा देने के एक दिन बाद सोमवार यानी 1 मई को कांग्रेस की सदस्यता ली थी. इस दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, मंत्री मोहम्मद अकबर, शिव डहरिया, प्रेम साय सिंह टेकाम समेत तमाम कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद थे.
- पेट्रोल-डीजल अपडेट: क्या आज फिर बढ़ गए दाम? घर से निकलने से पहले चेक कर लें आज की रेट लिस्ट
- सोना-चांदी खरीदने का क्या यही है सही मौका? जानें आज शुक्रवार को कितनी गिरी कीमतें
- कुंभ राशिफल: आज हर कदम पर मिलेगी सफलता, जानें निवेश और करियर के लिए शुभ समय
- आज का पंचांग: अगर कर रहे हैं किसी नए काम की शुरुआत, तो पहले जान लें आज का अशुभ समय”
- सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, राष्ट्र सेवा का संकल्प है : डीसी कपिल कामडी








