Chhattisgarh News: नागपुर में ‘हैं तैयार हम’ की रैली के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति, डहरिया और अकबर बनाए गए समन्वयक


रायपुर । कांग्रेस के 130 वें स्थापना दिवस पर 28 दिसंबर को नागपुर में आयोजित होनी वाली महारैली ‘हैं तैयार हम’ के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समिति का गठन किया है। समिति में पूर्व मंत्री शिव डहरिया और मो. अकबर को समन्वयक बनाया गया है।
समिति में अन्य सात सदस्य शामिल हैं। इनमें कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू, उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा, उपाध्यक्ष अरुण सिंघानिया, पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, महामंत्री सुबोध हरितवाल, विधायक देवेंद्र यादव और नवाज खान को सदस्य बनाया गया है। नागपुर में हो रही इस रैली के जरिए लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है।
छत्तीसगढ़ से 25 हजार से अधिक नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे
कांग्रेस का दावा किया है कि महारैली में छत्तीसगढ़ से 25 हजार से अधिक नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली में शामिल होने के लिए समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। कांग्रेस की सभी इकाइयां, संगठन व प्रकोष्ठ रैली में शामिल होंगे। साथ ही रैली की तैयारियों को लेकर अलग-अलग जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक 25 दिसंबर से शुरू हो रही है।
5 साल बीत गए, सरकार भी बदल गई, आखिर कब निकलेगा सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट ?
- पेट्रोल-डीजल अपडेट: क्या आज फिर बढ़ गए दाम? घर से निकलने से पहले चेक कर लें आज की रेट लिस्ट
- सोना-चांदी खरीदने का क्या यही है सही मौका? जानें आज शुक्रवार को कितनी गिरी कीमतें
- कुंभ राशिफल: आज हर कदम पर मिलेगी सफलता, जानें निवेश और करियर के लिए शुभ समय
- आज का पंचांग: अगर कर रहे हैं किसी नए काम की शुरुआत, तो पहले जान लें आज का अशुभ समय”
- सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, राष्ट्र सेवा का संकल्प है : डीसी कपिल कामडी








