छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

डिप्टी सीएम अरुण साव बाल बाल बचे, स्वागत कार्यक्रम के दौरान टूटा मंच, दो दिन पहले लखनलाल देवांगन का भी टूटा था मंच…देखे वीडियों

छत्तीसगढ़ में मंच टूटने का सिलसिला जारी है। अब डिप्टी सीएम अरुण साव मुंगेली सोमवार शाम मंच टूटने से गिर पड़े। बताया जा रहा है कि स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षमता से अधिक लोग मंच पर चढ़ गए। इसके चलते मंच टूट गया और साव सहित कई नेता गिर पड़े। दो दिन पहले कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन मंच टूटने से गिर पड़े थे।

दरअसल, धान का बकाया बोनस वितरण के लिए स्थानीय स्तर पर लोरमी में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें स्थानीय विधायक और डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचे थे। डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार लोरमी पहुंचे साव का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा था। पुराना बस स्टैंड पर हो रहे कार्यक्रम में साव भी पहुंचे।

माला पहनाने की होड़ में सब मंच पर चढ़े
डिप्टी सीएम अरुण साव जब कार्यक्रम में पहुंचे तो वहां पहले से ही कार्यकर्ता और स्थानीय नेता बड़ी संख्या में उमड़े हुए थे। लोगों की काफी भीड़ थी। नेताओं में डिप्टी सीएम का स्वागत करने और माला पहनाने की होड़ मची थी। इस दौरान क्षमता से अधिक लोग मंच पर चढ़ गए। तभी मंच टूटा और सब नीचे गिर पड़े।

Related Articles

साव बोले- जो कहा, वो करके दिखाएंगे
गनीमत रही कि साव सहित सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्हें चोट नहीं आई है। इस बीच साव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, भाजपा ने जो कहा है, वो करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा क, सीएम शपथ के तत्काल बाद पहला काम छत्तीसगढ़ के 18 लाख परिवारों का पीएम आवास स्वीकृति किया गया। मोदी की गारंटी का दूसरा बड़ा काम दो सालों का बकाया धान बोनस किसानों को दिया गया है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button