छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh – राजधानी में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, दुसरे से फोन पर बात करते देखा तो काट दिया गला

Chhattisgarh Crime – रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में पति ने अवैध संबंध के शव में अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी पति ने खुद को थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस को वारदात के पीछे की पूरी कहानी बताई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, राधेश्याम वर्मा को लंबे समय से अपनी पत्नी काजल वर्मा के ऊपर अवैध संबंध को लेकर शक था। दोनों के बीच अक्सर इसी बात को लेकर विवाद होता था। गुरुवार की रात करीब 9 बजे वो अपने काम से लौटा, तो पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी।

धारदार हथियार से काटा गला
जिस पर वो नाराज हो गया और गुस्से में धारदार हथियार से काजल का गला काट दिया। जिससे वो लहूलुहान हो गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद राधेश्याम खुद ही थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

Related Articles

दोनों की एक डेढ़ साल की बच्ची है
इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि दंपति की एक डेढ़ साल की बच्ची भी है। राजेश्याम क्रेन ऑपरेटर का काम करता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button