छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

Bilaspur Weather Change: कडा़के की ठंड के बीच तड़के सुबह हुई तेज बारिश, आज भी छाए रहेंगे बादल, रह रह कर हो सकती है बारिश

न्यायधानी बिलासपुर में आज सुबह की बारिश ने ठिठुरन। बढा़ दी है , उत्तर-पूर्वी हवाओं से अभी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कल आसमान में बादलों का डेरा था, बावजूद इसके सूर्यदेव नजर आए। गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा। बादलों की उपस्थिति बनी रहेगी। गुरुवार रह – रह कर बारिश भी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रात में ठंड से हाथ कांपने लगे हैं। सुबह हल्का कोहरा भी नजर आ रहा है। उत्तरी हवाओं के आगमन से बिलासपुर में मौसम सामान्य है। रातें सर्द हैं। सुबह की धूप अच्छी लग रही है।

वातावरण में नमी है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से चढ़कर 14.8 डिग्री पर पहुंच गया है, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं दिन में स्थिति एकदम उलट है। अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल बने हुए हैं, इनके जाते ही मौसम खुलेगा। न्यूनतम तापमान में 19 से 23 जनवरी के बीच अच्छी ठंडी पड़ सकती है। वहीं दिन के अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।

प्रमुख शहरों का तापमान
बिलासपुर 27 14.8
पेंड्रारोड 25.4 10.8
अंबिकापुर 26 8.4
माना 28.9 16.2
जगदलपुर 28.6 15.6

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है