छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर में महिला ने थाना परिसर में खुद को लगाई आग अस्पताल में भर्ती

राजधानी रायपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। शहर के बैरन बाजार स्थित महिला थाना परिसर में एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर लिया। जानकारी के अनुसार महिला काउंसलिंग के लिए थाने आई थी और अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ और केमिकल लेकर पहुंची थी।

थाना परिसर में अचानक महिला ने खुद पर आग लगा ली और चीखते-चिल्लाते हुए दौड़ पड़ी। वहां मौजूद लोग तुरंत उसकी ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला का नाम वर्षा गोस्वामी बताया जा रहा है। उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा था, जिसके काउंसलिंग के लिए ही महिला थाने पहुंची थी। लेकिन अचानक से महिला ने खुद को आग के हवाले किया और थाने की ओर दौड़ गई।

घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उसकी पहचान और आग लगाने के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button