देश दुनिया

‘बेशरम रंग’ ने इंटरनेट का बढ़ाया तापमान : दीपिका के ‘सेंशुअस लुक’ से बवाल, ‘भगवा बिकिनी’ ने खड़ा किया बखेड़ा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा बायकॉट ‘पठान’

फिल्म डेस्क @ मुंबई | बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने के पहले ही विवादों में फंस गया है। हालिया आउट हुई ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल, गाना बोल्डनेस के कारण विवादों में घिर आया है। कारण है इस गाने में दीपिका के पहने हुए भगवा रंग की बिकिनी। इधर, फैंस को यह गाना खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रेंड हो रहा हैं। छोटे पर्दे की हसीनाएं भी गाने पर रील्स शेयर कर रही हैं। लेकिन गाना रिलीज होने के बाद से ही इस पर बवाल हो रहा है। सोशल मीडिया में फिल्म के बायकॉट करने की मांग उठने लगी है। फिल्म को बैन करने के लिए भी आवाज उठ रही है। दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम स्टारर ‘पठान’ मूवी 25 जनवरी को रिलीज होगी। ‘पठान’ फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम का अभिनय देखने को मिलेगा। इस फिल्म का गाना ‘बेशरम रंग’ 12 दिसंबर को रिलीज हुआ। ‘पठान’ का पहला ट्रैक ‘बेशरम रंग’ रिलीज होते ही इंटरनेट का तापमान बढ़ गया है।दरअसल, पूरा विवाद दीपिका पादुकोण के ‘बेशरम रंग’ में पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी और गाने में दर्शाए गए दृश्यों को लेकर शुरू हुआ है। दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर लोगों ने आपत्ति जताई है।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है