छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News – पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया सीएम हॉउस खाली, नए मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के गृह प्रवेश की तैयारियां तेज…दोनो होंगे पड़ोसी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार को मुख्‍यमंत्री निवास खाली कर दिया है। वहां से निकलकर वे आज अपने नए सरकारी भवन में पहुंच गए हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सीएम हाउस के पास ही बंगला आवंटित किया गया है। 2018 में यह बंगला डॉ. रमन सिंह को दिया गया था, लेकिन वे वहां रहने नहीं गए। वहीं अब उनके सीएम हाउस खाली करने के साथ ही नए मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के गृह प्रवेश की तैयारियां तेज हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अब मुख्यमंत्री निवास छोड़ दिया है, उनको पास में दूसरा बंगला आवंटन किया गया है। इसके साथ पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को भी नया सरकारी बंगला आवंटन कर दिया गया है। इसके अलावा दोनों डिप्टी सीएम और सभी मंत्रियों को भी बंगला आवंटन कर दिया गया है।

महंत को मिला सिविल लाइन के पास का बंगला
दरअसल मंगलवार को गृह विभाग ने नए मंत्रियों को बांग्ला आवंटन कर दिया है। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को शंकर नगर रायपुर सिविल लाईन स्थित ए-1 आवास आवंटित किया गया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को ई-1 गांधी उद्यान के पीछे सिविल लाईन रायपुर में आवास आवंटित किया गया है। इसी तरह डिप्टी सीएम अरुण साव को डी-8 सिविल लाईन रायपुर और दूसरे डिप्टी सीएम विजय शर्मा को सी-3 सिविल लाईन रायपुर का आवास आवंटित किया गया है।

Related Articles
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button