छत्तीसगढ़रायपुर संभागसरगुजा संभाग

Chhattisgarh News- राहुल गांधी न्याय यात्रा छोड़कर दिल्ली रवाना, छत्तीसगढ़ में MSP गारंटी का किया वादा , दिल्ली में किसानों से कर सकते है मुलाकात

Chhattisgarh News – छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 13 फरवरी को अचानक रोक दी। राहुल गांधी अंबिकापुर से विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने बताया कि पंजाब- हरियाणा में किसान आंदोलन को देखते हुए राहुल दिल्ली पहुंच रहे हैं। वे आंदोलन कर रहे किसानों से मुलाकात कर सकते हैं। राहुल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे भी रवाना हुए हैं।

वहीं न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार सोनिया गांधी बुधवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। उनके साथ राहुल और खड़गे भी मौजूद रहेंगे। इसलिए वे दिल्ली पहुंच रहे हैं। शेड्यूल के मुताबिक कांग्रेस की न्याय यात्रा को बलरामपुर के लिए रवाना होना था। यहां रात्रि विश्राम करने के बाद कल यानी बुधवार को राहुल को झारखंड के लिए रवाना होना था।

यात्रा दोबारा कब शुरू होगी इसकी जानकारी नहीं है। इससे पहले अंबिकापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने किसानों को MSP की लीगल गारंटी का वादा किया। राहुल ने कहा कि यह मुद्दा कांग्रेस के इलेक्शन मेनिफेस्टो में शामिल होगा। केंद्र में हमारी सरकार बनते ही इसे लागू किया जाएगा। फसलों के दाम कम होने पर भी सरकार इसकी भरपाई करेगी।

हिंदुस्तान का पहली बार एक्स-रे होगा
कांग्रेसियों ने क्रांतिकारी काम किए हैं, चाहे वो सफेद क्रांति हो या हरित क्रांति। अब हिंदुस्तान का एक्स-रे करने जा रहे हैं तो मोदी जी को इससे आपत्ति है। वे कहते हैं देश में केवल दो ही जाति हैं एक अमीर और दूसरा गरीब। जब देश में दो ही जाति हैं तो आप ओबीसी कैसे बन गए। जब जातीय जनगणना की बात आई तो मोदी जी कहते हैं मैं तो ओबीसी हूं ही नहीं। सामाजिक आर्थिक अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई है। इसलिए हमने यह यात्रा शुरू की है।

हिंदुस्तान में आधी आबादी पिछड़े वर्ग की
राहुल ने कहा कि देश में आधी आबादी पिछड़े वर्ग की है। दलित 15%, आदिवासी 8%, पिछड़ा वर्ग 52% हैं। अगर चार लोगों को आप खड़ा करें तो उसमें से तीन लोग दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के हैं। लेकिन देश की 200 बड़ी कंपनियों में न दलित न आदिवासी, न पिछड़े किसी की भागीदारी नहीं है।

मीडिया कंपनियों की लिस्ट देख लीजिए। इनमें भी दलित, आदिवासी और पिछड़ों की कोई भागीदारी नहीं है। 650 हाईकोर्ट जजों में से 33 आदिवासी हैं। प्राइवेट अस्पताल, कॉलेज इनके मालिकों में दलित, आदिवासी, पिछड़ा कोई नहीं है।

चाइना का माल हिंदुस्तान में बेच रहे
आज सबके पॉकेट में जो मोबाइल है वो चाइना मेड है। मेड इन चाइन का फोन जब बनता है तो उसमें देश के युवाओं को जॉब नहीं मिलता। छोटे व्यापारियों को मोदी जी ने जीएसटी और नोटबंदी ने खत्म कर दिया है। महंगाई बढ़ी हुई है।

किसानों को जो मिलना चाहिए वो नहीं मिल रहा है। आज किसान दिल्ली पैदल जा रहे हैं उन्हें रोका जा रहा। उन पर टियर गैस चलाई जा रही है। उन्हें जेल में डाला जा रहा है।

स्वामीनाथन को बीजेपी ने भारत रत्न दिया। लेकिन स्वामीनाथन जी ने जो कहा वो करने को तैयार नहीं है। स्वामीनाथन ने कहा है कि किसानों को MSP की लीगल गारंटी देंगे। हमारी सरकार आएगी तो इसे लागू किया जाएगा।

राहुल ने कहा हिंदुस्तान के DNA में मोहब्बत
राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान के DNA में मोहब्बत है। नफरत है ही नहीं, लेकिन भाजपा के लोग यहां नफरत और हिंसा फैला रहे हैं। इसका कारण क्या है और ये हो क्यों रहा है। यात्रा के जरिए मैंने लाखों लोगों से इसका कारण पूछा। यहां लाखों लोगों के खिलाफ अन्याय होता है। जिस समाज में अन्याय होता है वहां नफरत होगी।

प्रधानमंत्री मोदी आज तक मणिपुर नहीं गए
प्रधानमंत्री मोदी आज तक मणिपुर नहीं गए। आम आदमी आज वहां नहीं जा सकता क्योंकि वहां आग लगी हुई है। इसलिए हमने मणिपुर में भी यात्रा शुरू की। बीजेपी ने प्रदेश को बांट दिया। जला दिया। लोगों ने कहा आपने कन्याकुमारी से कश्मीर तक मोहब्बत की दुकान खोली लेकिन मणिपुर से महाराष्ट्र अभी बचा हुआ है। इसलिए हमने दूसरी भारत जोड़ो यात्रा मणिपुर से शुरू की।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनसभा को किया संबोधित
इससे पहले खड़गे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा हमारी पार्टी मजबूत है। लोग बचेंगे तो देश बचेगा। देश बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा। लोकतंत्र बचेगा तो संविधान बचेगा। कांग्रेस इसी पर काम करती है। मोदी केवल ओबीसी, धर्म और भगवान के नाम पर वोट मांगते हैं। लेकिन झूठ बोलकर पॉलिटिक्स में ये धर्म नहीं लाना चाहिए।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है