छत्तीसगढ़बस्तर संभागबिलासपुर संभागरायपुर संभाग

Chhattisgarh – भाजपा जिलाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, जिला कार्यालय प्रभारी गंभीर

कोण्डागांव में भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता दिलावर कपाड़िया की मौत हो गयी है। घटना कोंडागांव की बतायी जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। टक्कर इतना जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया की मौके पर ही मौत हो गयी।

भाजपा अल्पसंख्या मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया पार्टी के काम से कोंडागांव से जगदलपुर जा रहे थे। कार में भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान मवेशी और सड़क पार कर रहे बच्चें को बचाते हुए तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी।

घटना में जहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी संतोष पात्रे गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत एनएच 30 पर घटी है। घायल का कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं जिलाध्यक्ष का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है