छत्तीसगढ़बस्तर संभागबिलासपुर संभागरायपुर संभाग

आग पर चले छत्तीसगढ़ कैडर के IAS, कलेक्टर रहते IAS को नक्सलियों ने किया था…देखे वीडियों

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS एलेक्स पॉल मेनन जलते अंगारों पर नंगे पैर चल रहे हैं। उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। IAS एलेक्स एडवेंचर के शौकीन हैं।

वीडियो में IAS एलेक्स अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। वे उनको आग पर चलने में मदद करते दिखाई दे रहे हैं। करीब 3 साल पहले एलेक्स पॉल मेनन प्रतिनियुक्ति पर अपने गृह राज्य तमिलनाडु गए थे। वे वहां अभी मद्रास विशेष आर्थिक क्षेत्र प्राधिकरण के जॉइंट कमिश्नर हैं।

आग पर चले IAS एलेक्स पॉल मेनन

नक्सलियों ने किया था अगवा
एलेक्स पॉल मेनन 2012 में सुकमा जिले के कलेक्टर थे। 21 अप्रैल 2012 को केरलापाल स्थित मांझी पारा में जल संरक्षण कार्यों के नक्शे का अवलोकन करने के दौरान नक्सलियों ने उन्हें अगवा कर लिया था। नक्सली वहां पहुंचे और आंखों में पट्‌टी बांधकर जंगल में ले गए थे।

नक्सलियों 12 दिनों तक बनाया था बंधक
नक्सलियों ने उन्हें 12 दिनों तक बंधक रखा। मध्यस्थों के जरिए बातचीत के बाद कलेक्टर को रिहा कराया गया था। बताया गया था कि नक्सलियों के चंगुल से छूटने के बाद से IAS एलेक्स ने प्रतिनियुक्ति मांग रहे थे। हालांकि 9 साल बाद उनका यह इंतजार खत्म हो सका।

2006 बैच के हैं IAS
एलेक्स पॉल मेनन तमिलनाडु के रहने वाले हैं। 2005 में रैंक कम आने के कारण उन्हें इंडियन रेवेन्यू सर्विस मिली थी। उन्होंने फिर कड़ी मेहनत की और अगले ही साल 2006 में IAS पास कर ली। रैंकिंग की वजह से उन्हें तमिलनाडु की जगह छत्तीसगढ़ कैडर मिला था।


ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button