छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News : 100 से अधिक महिलाएं बीजेपी में हुई शामिल, विजय बघेल ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Chhattisgarh News : भिलाई । लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा का कुनबा लगातार मजबूत होते जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भाजपा का दामन थाम चुके हैं और आम लोग भी लगातार भाजपा में शामिल हो रहे है। इसी कड़ी में एक बार फिर 100 से ज्यादा महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्वसहायता समूह और भजन मंडली की 100 से ज्यादा महिला सदस्यों ने सांसद विजय बघेल की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने अपने निवास पर सभी महिलाओं को पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश करवाया। भाजपा में शामिल होने के बाद महिलाओं ने कहा कि, वे सभी चाहती है कि, नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। महिलाओं ने आगे कि, दुर्ग में कमल खिलाने के वे सभी मैदान में उतरेगी। महिलाओं के भाजपा में शामिल होने के बाद सांसद विजय बघेल ने कहा कि, मातृ शक्ति के आशीर्वाद से ही जीत संभव है।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है