छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

छग – महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 3 से 4 नक्सलियों को मार गिराने की खबर

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। नारायणपुर के अबूझमाड़ के टेकामेटा इलाके में DRG और STF के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। मंगलवार सुबह से ही दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक मठभेड़ में 3 से 4 नक्सलियों को मार गिराया गया है।

बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर के टेकामेटा इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए निकल गया था।

जवानों ने नक्सलियों को दिया गोलियों का जवाब
जवान मंगलवार की सुबह जब इस इलाके में पहुंचे तो यहां नक्सलियों ने उन्हें देखते ही फायर खोल दिया। इसके बाद जवानों ने भी नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। सूत्रों के मताबिक यहां पर नक्सलियों के बड़े कैडर्स मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि, जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। शुरुआती जानकारी में 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button