छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

शहर में घुसा भालू, सुबह टहलने निकले लोग देख वापस भागे घर…

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के शहर में सोमवार सुबह एक भालू घूमता दिखा। भालू को देख सुबह टहलने निकले लोग डर के वापस अपने घर के अंदर जा घुसे। वहीं रिहायसी इलाके में भालू के पहुंचने से लोगों में दहशत का माहौल हैं। मामला कांकेर वन परिक्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर शहर के एकता नगर वार्ड की गलियों में आज सुबह-सुबह एक भालू घूमता नजर आया है। सुबह घर से टहलने निकलने वाले लोगों की नजर जैसे ही भालू पर पड़ी, लोग वापस अपने घरों में घुस गए। इस दौरान भालू बिजली विभाग के दफ्तर सहित जनरल हॉस्टल के आसपास काफी देर तक घूमता रहा।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button