छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ कैडर की IAS ऋचा शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर नियुक्त

रायपुर । केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस छत्तीसगढ़ लौटीं IAS ऋचा शर्मा को अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज इसका आदेश जारी कर दिया है।

आईएएस ऋचा शर्मा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में कार्य कर चुकी हैं। एसीएस मनोज पिंगुआ का भार कम किया गया है। जिसके बाद उनसे अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आईएएस ऋचा शर्मा को सौंपी गई है। ऋचा शर्मा के कार्यभार ग्रहण करने के बाद से मनोज कुमार पिंगुआ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

कौन है IAS ऋचा शर्मा
ऋचा शर्मा छत्तीसगढ़ कैडर की 1994 देश की आईएएस अफसर है। वह दिल्ली की रहने वाली है। उनका जन्म 26 मार्च 1969 को हुआ है। उन्होंने बीए ऑनर्स से स्नातक करने के बाद एमए भी किया है। पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में उन्होंने पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया है। 1993 यूपीएससी निकालकर वे 1994 बैच की आईएएस अफसर बनी। 4 सितंबर 1994 को उन्होंने आईएएस की सेवा ज्वाइन की।

दो बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रह चुकी हैं
IAS ऋचा शर्मा दो बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहीं हैं। 2015 में वे पहली बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटी थी। दूसरी बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में जाने पर वे पहले केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर रहीं फिर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत थीं। रमन सरकार की तीसरी पारी में 2015 में केंद्रीय प्रतिनयुक्ति से लौटने पर उन्हें प्रमुख सचिव खाद्य विभाग बनाया गया था। 2019 में वे फिर से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दूसरी बार चली गईं थीं।

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में 19 लोगो की मौत, कई घायल

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है